कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, गुणसोला, गोदियाल और टम्टा को टिकट, देखें पूरी सूची

MS Malik
By
6 Min Read

कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने बीते 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार हैं
13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें उत्तराखंड से भी तीन नामों की घोषणा की गाई है। जिसमें टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुणसोला पूर्व विधायक, पौड़ी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अल्मोडा से प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट मिला है। राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे। फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के भिंड से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।’

वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज, हम दूसरी सूची की घोषणा की हैं। कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी।

इससे पहले कांग्रेस ने बीते 8 मार्च को कांग्रेस ने पार्टी की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इन लिस्ट के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से वायनाड से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव की सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के किसी भी प्रत्याशियों का नाम नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कांग्रेस दूसरी लिस्ट में उन उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।कांग्रेस ने पहली लिस्ट में जिन 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। उसमें 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग के हैं। जबकि बचे हुए 24 प्रत्याशी एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं।

लोकसभा चुनावों के लिए कांगेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में राहुल गांधी, शशि थरूर और भूपेश बघेल समेत कुल 39 नेताओं के नामों का ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मीडिया को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने वाला होगा। इस चुनाव में युवा, किसान और महिलाएं जनविरोधी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लायेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व चली आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस यात्रा को विशाल रैली के साथ समाप्त किया जाएगा। इस समापन समारोह के लिए केसी वेणुगोपाल ने इंडिया गठबंधन के दलों को आमंत्रित किया है।

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
पहली सूची में कांग्रेस ने 39 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें राहुल गांधी वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। वही दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश भी बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में 15 सामान्य वर्ग और 24 एससी/एसटी/ओसबीस/अल्पसंख्यकों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 12 उम्मीवार 50 साल से कम उम्र के हैं जबकि 8 उम्मीदवार 50 से 60 साल की उम्र के हैं। वहीं 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 71 से 76 वर्ष है। पार्टी की पहली सूची में 6-6 सीटें छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की हैं। इसके साथ ही केरल की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। वहीं मेघालय के 2, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से 1 और वहीं तेलंगाना की चार सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!