पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 14 लोगों के पुलिस एक्ट में किये चालान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून पुलिस ने स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आस-पास ईव-टीजिंग की रोकथाम हेतु गौरा चीता मोबाइल ने कार्यवाही कर 7 लोगों को पहचान दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पहुंचाया थाने,14 का किया पुलिस एक्ट में चालान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में “सशक्त नारी, समृद्ध नारी” कार्यक्रम के तहत महिला चीता मोबाइल को नियुक्त किया गया है, जिस सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-2 थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा महिला चीता मोबाइल कर्म0 गणों को थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल, कालेज, सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों के आस-पास महिला अपराध ईव-टीजिंग की रोकथाम हेतु बिना बजह घुमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु थाना रायपुर में गौरा चीता मोबाइल में नियुक्त कर्म.गणों को ब्रीफ कर रवाना किया गया।

गौरा चीता में नियुक्त महिला कर्मचारी गणों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूल, कालेज, सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों के आस-पास बिना वजह घूमते हुए 14 संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनके पुलिस एक्ट में चालान कर 7000/-रूपये का जुर्माना वसूला गया । साथ ही मौके पर अपनी पहचान दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 07 व्यक्तियों को थाने लाकर गहनता से पूछताछ की गयी। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!