उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक जी ने पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस के लिए एक के बाद एक झटके लगने वाली खबरें आ रही हैं अब बड़ी खबर आ रही है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजेंद्र भंडारी का पार्टी में स्वागत किया उनके अनुसार राजेंद्र भंडारी बेहद सुलझे हुए नेता है उनके अनुसार भंडारी के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।वही राजेंद्र भंडारी बोले,नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से मैं काफी प्रभावित हूं,इसीलिए आज मै कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ हूं, नड्डा जी और अमित शाह को धन्यवाद करता हूं की वो मुझे मौका दिए,मै विश्वास दिलाता हूं रात दिन मेहनत करूंगा और पार्टी औऱ आगे बढ़ाऊंगा।

यहां आपको बताते चलें कल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा । पूरे देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस को जहां एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं कल अनुकृति गुसाई समेत कई नेताओं ने पार्टी का एक साथ दामन छोड़ दिया, वहीं आज विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। हैरत की बात है कांग्रेस संगठन का प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व हाथ पैर हाथ धरे बैठा है और कांग्रेस के नेता धड़ाधड़ कांग्रेस को छोड़ कर जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!