SSP ने चौकी इंचार्ज समेत आधा दर्जन सिपाहियों को किया सस्पेंड

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश की एक पुलिस चौकी से दिलचस्प मामला सामने आया है।अब इसको हास्यास्पद खबर कहा जाए या क्या कहा जाए आप स्वयं अंदाजा लगा लीजिए लेकिन खबर गजब है। सूबे की पुलिस जहां एक ओर नशा मुक्ति अभियान की बात करती है,तो वहीं दूसरे ओर थाने चौकी में मदीरा पान के लिए होमगार्ड जवानों को आमंत्रित करने का एक दिलचस्प ऑडियो वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड की एक पुलिस चौकी का ऑडियो जो वायरल हो रहा है, जिसमें कि होली मिलन अवसर पर सभी होमगार्ड जवानों को मदिरापान के लिए चौकी और थाने में आमंत्रित किया जा रहा है है। जिसके लिए बाकायदा सूची भी मांगी जा रही है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि
“अस्तित्व टाइम्स” नहीं करता है। इसलिए ऑडियो संलगन नहीं किया जा रहा है।

तो अब वही ऑडियो जबरदस्त तरीके से वायरल होने के बाद मामला विभाग के संज्ञान में आया है।एसएसपी पौड़ी नें श्रीनगर बाजार चौकी इंचार्ज सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों कों सस्पेंड कर दिया हैँ जबकि चौकी में तैनात होमगॉर्ड के जवानों कों जिला कमांडेंट होमगॉर्ड ऑफिस पौड़ी भेज दिया हैँ. दरअसल सोशल मीडिया मे ऑडियो क्लिप वायरल हों रहीं है जिसमें एक पुलिसकर्मी होली पर शराब की पार्टी कों लेकर आवश्यक इंतजामत की बात कर रहा हैँ. साथ ही इस कथित ऑडियो मे एक लिस्ट भी तैयार करवाने की बात की जा रहीं हैँ, जिसमें होमगॉर्ड के जवानों कों भी शामिल करने की बात की जा रहीं हैँ. सोशल मीडिया मे वायरल हुए इस ऑडियो के बाद अब पौड़ी पुलिस मे हड़कंप मचा हुआ है।मामले में चौकी में तैनात सभी होम गार्ड को जिला कमांडेंट होम गार्ड को वापस आफिस भेज दिया गया है। साथ ही मामले की प्रारम्भिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!