एक और भाजपा सांसद का चुनाव लड़ने से इंकार, डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीता था 2019 का चुनाव

MS Malik
By
2 Min Read

कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों और उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के इनकार किया है. अब इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के एक सांसद का नाम जुड़ गया है.

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के एक और सांसद ने चुनाव लड़ने के इनकार कर दिया है. कानपुर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने ये जानकारी सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी साझा कर दी है. उन्होंने यह चिट्ठी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है।

कानपुर से बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेट फॉर्म पर एक चिट्ठी साझा की है. यह चिट्ठी उन्होंने जेपी नड्डा को लिखी है. उन्होंने इस चिट्ठी को साझा करते हुए लिखा, ‘आप सभी को अवगत कराना है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मैं प्रतिभाग नहीं करना चाहता हूं. इस निर्णय से मैंने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा दिया है.’

भाजपा सांसद ने आगे लिखा, ‘मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और पार्टी द्वारा दिए जाने वाले दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा.’ उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है, ‘आपसे विनम्र आग्रह है कि मैं वर्तमान कानपुर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ने का इच्छूक नहीं हूं।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, ‘अत: मेरे नाम पर विचार न किया जाए. मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं. पार्टी के द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा.’ बीजेपी सांसद ने यह चिट्ठी 24 मार्च यानी रविवार को लिखी है।

गौतरलब है कि बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्यदेव पचौरी करीब 1.55 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जायसवाल को हराया था. तब बीजेपी सांसद को करीब 4.68 लाख वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 3.13 लाख वोट मिले थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!