कांग्रेस को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने छोड़ी कांग्रेस भाजपा में हुए शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान से गौरव वल्लभ का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है उन्होंने कांग्रेस पर दिशाहीन पार्टी होने के आरोप लगाए हैं।

गौरव ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पार्टी ज्वाइन की थी तब की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर आ गया है।

गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राह भटक गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मैं पार्टी में कोई सही स्टैंड नहीं ले पा रहा हूं। पार्टी में बौद्धिक और नए आइडिया वाले युवाओं की कद्र नहीं हो रही है। पार्टी ग्राउंड लेवल पर किसी से कनेक्ट नहीं कर पा रही है।

गौरव ने इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के सत्ता से दूर रहने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत विपक्ष तक की भूमिका सही से नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं में दूरी बढ़ गई है, जिससे पार्टी को नुकसान होता जा रहा है और वो सत्ता से दूर रह रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!