एक लाख की रिश्वत लेते CBI के हत्थे चढ़ा घूसखोर अधिकारी, तलाशी में घर से 20 लाख रुपए बरामद

MS Malik
By
1 Min Read
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 1,00,000/- रु. रिश्वत के तौर पर स्वीकारने से संबंधित मामले में सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून, उत्तराखंड के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता को सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए आरोपी ने उससे 5.50 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रु. लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- रु. (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!