कालेज की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और जब छात्रा के भाई और दोस्त ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल आज ज्वालपा एन्कलेव रायपुर निवासी पीड़िता ने थाना रायपुर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिदार्थ लॉ कालेज डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड़ के बाहर रोहित चौधरी, रोहित तोमर, आदित्य और भुपेश कुमार ने पीड़िता के साथ साथ छेड़छाड की और जब उसके भाई और उसके दोस्त ने उनका विरोध किया तो उन चारो ने जान से मारने की धमकी दी इतना ही नही लाठी, पाठल से उन पर जानलेवा हमला भी किया जिससे छात्रा का भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भूपेश कुमार जो सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और दूसरा आरोपी आदित्य राणा जिला सहारनपुर का निवासी है फिलहाल दोनों देहरादून में ही रहते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!