डीएम ने मतदाता सूची में खामियों की शिकायत पर दिये जांच के निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भी दिन में मतदाता सूची में खामिया दूर करने को लेकर डीएम से की थी मुलाकात

देहरादून। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि देहरादून श्रीमती सोनिका ने मतदाता सूची से जुड़े अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्थानीय नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्ब्न्धित उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर निगम मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर डीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों का पुनरावलोकन कराने तथा बीएलओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कराते हुए वोटर लिस्ट की कमियां दूर करने का निर्देश दिया, उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य में सम्बन्धित पटवारी एवं अमीन की भी सहायता ले ली जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर जांच कराते हुए, कमियों के सुधारीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार सदर मौहम्मद शादाब, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि नौटियाल बैठक में मौजूद रहे। इसके अलावा उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

नगर निगम मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर डीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!