होटल कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी, मचा हड़कंप

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची आयकर विभाग की टीम द्वारा ऋषिकेश और मुनिकीरेती में छापेमारी की खबर सामने आई है। ये छापेमारी ऋषिकेश में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां और मुनिकीरेती में एक होटल कारोबारी के यहां हुई है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की दो टीमों ने ऋषिकेश पहुंच प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पहली टीम ने हरिद्वार रोड स्थित सत्यम प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस और उनके उग्रसेन नगर स्थित आवास पर छापेमारी की।वहीं दूसरी टीम मुनि की रेती के एक होटल में छापेमारी कर सभी संचालकों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। ऑफिस होटल और घर के अंदर जो भी लोग थे उनको बाहर जाने के लिए पाबंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने 10 घंटे से ज्यादा की हुई इस कार्रवाई के दौरान तमाम दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। टीम ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही मोबाइल में भी कई प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिटेल भी खंगाली। साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!