CM के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक का निधन, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज दून हॉस्पिटल देहरादून में निधन हो गया।

कैलाश गहतोड़ी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। सीएम धामी व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया। सीएम ने उनके निधन को निजी क्षति करार दिया।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। बाद में गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!