देहरादून: भाजपा पार्षद भट्ट के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हुए शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा पार्षद एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कमली भट्ट के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करें और प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रदर्शित करें। इस अवसर पर शोभन सिंह, राजेंद्र चौहान, जीत बहादुर, अनिरुद्ध भट्ट, सीता देवी, रीता पाल, मंजू, अंजू, शतेश्वरी देवी, रोनिका, सुनीता देवी, शकुंतला नेगी, दीवान सिंह, वीर सिंह चौहान, कुंती देवी, निखिल, सत्यवती, राजकुमारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!