उत्तराखण्ड: डोभाल समेत इन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून उत्तराखंड पुलिस के सात अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये पदक {Medal for Meritorious Service(MSM)} से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा के लिये पदक {Medal for Meritorious Service (MSM)}

  1. श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड।
  2. जगत राम, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय उत्तराखण्ड।
  3. श्रीमती सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड।
  4. ऋषि बल्लभ कोठियाल, अपर उप निरीक्षक स0पु0, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
  5. हरक सिंह, दलनायक, एस0डी0आर0एफ0 उत्तराखण्ड।
  6. दिगम्बर प्रसाद, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।
  7. प्रबोधन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!