बेंगलुरू में प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

MS Malik
By
3 Min Read

कर्नाटक में बेंगलुरु के प्रेस क्लब में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां कांग्रेस के एक नेता मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वह बहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को एक घटना सामने आई, जिसमें शहर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते समय एक कांग्रेस नेता अचानक ही बेहोश हो गए और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. मरने वाले कांग्रेस नेता की पहचान सीके रविचंद्रन के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार कोलार के रहने वाले रविचंद्रन आरआर नगर के चन्नासांद्रा में रहते थे. वह एक निजी स्कूल चलाते थे और कांग्रेस पार्टी में उनकी पहचान थी. वह कांग्रेस अभियान समिति के सदस्य थे. MUDA घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन की राज्यपाल द्वारा अनुमति दिए जाने के खिलाफ राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संघ ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोज किया था।

पीपुल्स स्ट्रगल और कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर सीके रविचंद्रन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. अभियोजन की अनुमति के खिलाफ बोलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया. इस मामले में हाईग्राउंड्स पुलिस ने बताया कि कनिंघम रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
उनकी निधन पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि “मैंने एसोसिएशन के सदस्य और हमारे पार्टी कार्यकर्ता सीके रविचंद्रन की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की खबर सुनी, जब वे कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल के अभियोजन आदेश के खिलाफ बेंगलुरु प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.”

उन्होंने आगे कहा कि “संविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व की इस लड़ाई में हमारे साथ रहे रविचंद्रन का निधन बहुत दुखद है. मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले. सीएम सिद्धारमैया ने अपने एक्स अकाउंट में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ हूं.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!