सुप्रीम कोर्ट में निकली जूनियर अटेंडेट के 80 पदों पर भर्ती, 12 सितम्बर तक करें आवेदन, 60 हज़ार रुपए है सैलरी

MS Malik
By
4 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 80 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 23 अगस्त से शुरू होकर 12 सितम्बर तक भरे जायेंगे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. इन वैकेंसी की खास बात ये है कि इनके लिए दसवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. ये भी जान लें कि अभी इन भर्तियों के लिए केवल नोटिस जारी हुआ है, रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं. पंजीकरण शुरू होगा 23 अगस्त 2024 से. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के कुल 80 पदों को भरा जाएगा. यह भी जान लें की ये पद कुक के हैं इसलिए कैंडिडेट को कुकिंग आनी चाहिए. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट के पास कुकिंग या कलनरी आर्ट्स में कम से कम 1 साल का डिप्लोमा हो और उसे इस फील्ड में कम से कम 3 साल काम करने का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. एज लिमिट की बात करें तो इन पदों के लिए 18 से 27 साल तक के कैंडिडेट रिप्लाई कर सकते हैं।

कैसे भरना है फॉर्म
एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – sci.gov.in. यहां से आप आवेदन कर सकते हैं, इन पदों का डिटेल जान सकते हैं और आगे के अपडेट के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं।

क्या है लास्ट डेट
इन पदों के लिए आवेदन 23 अगस्त से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें।

कैसे होगा सेलेक्शन
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनीनी होगी, इसे पास करने वाले कैंडिडेट कुकिंग में प्रैक्टिकल ट्रेड टेस्ट देंगे. अगर चरण में उनका इंटरव्यू लिया जाएगा. तीसरे चरण में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और उसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन ही अंतिम होगा और एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा।

कितना लगेगा शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹400 शुल्क देना होगा. वही एससी, एसटी कैटेगरी की कैंडिडेट्स के लिए शुल्क ₹200 है।

सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 60,672 रुपए तक सैलरी हर महीने दी जाएगी. इसकी शुरुआत ₹21000 से हो सकती है. इस संबंध में डिटेल जाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!