Dehradun: तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, सुरेन्द्र बने तहसीलदार सदर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी सबिन बंसल ने जिले में अपने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत देहरादून के तीन प्रमुख तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है।

इन तहसीलदारों के हुए स्थानान्तरण

  1. विवेक राजौरी को तहसीलदार कालसी से हटाकर तहसीलदार विकास नगर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  2. चमन सिंह को तहसीलदार सदर के पद से हटा कर तहसीलदार कालसी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  3. सुरेंद्र सिंह को तहसीलदार सदर के पद पर तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी बंसल ने इस फेरबदल को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी सेवाएँ मिल सकेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!