मनजीत बने डिस्ट्रिक्ट को- ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष: वरिष्ठ नेताओं ने दी हार्दिक बधाई

3

 

​देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम देहरादून के पूर्व पार्षद मनजीत रावत को डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि. देहरादून का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने से बैंक कर्मचारियों, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर समर्थकों ने सहकारिता मंत्री डा० धन सिंह रावत एवं केबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विशेष रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिनके कुशल नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को राज्य में नई दिशा मिल रही है। ​मनजीत रावत के अध्यक्ष बनने पर सहकारिता क्षेत्र एवं स्थानीय राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।

​बधाई देते हुए ​पूर्व प्रधान समीर पुंडीर ने कहा कि मनजीत रावत के लंबे प्रशासनिक व सामाजिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से बैंक और क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

​जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए सहकारिता क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​भाजपा नेता सुरेन्द्र राणा ने कहा कि मनजीत रावत की कार्यकुशलता बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

​पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
​नवनियुक्त पार्षद अवनीश कोठारी ‘जोंटी’ ने उन्हें फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी और विश्वास जताया कि वह जनहित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

​गुजराडा सहकारी समिति की अध्यक्ष संध्या गोदियाल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मनजीत रावत को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन और मजबूत होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश रमोला ने भी मनजीत रावत के अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
​अनूप फरासी ने भी मनजीत रावत को अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​बधाई देने वालों ने विश्वास जताया है कि मनजीत रावत के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक देहरादून विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा किसानों, व्यापारियों व आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।