Crime: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की बहन की हत्या, पुलिस को बुलाकर खुद हुआ गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले के मंगलौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है जब मंगलौर के मोहल्ला मलानपुरा स्थित एक घर में 24 वर्षीय शाइस्ता की उसके भाई अमन पुत्र इमरान ने हत्या कर दी। बताया गया है मृतक की दो और बहने हैं जिनमे से एक विवाहित है और अपनी ससुराल में है दूसरी बहन और मां परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि मां रविवार रात अपनी एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। सुबह जब वह घर आई तो पुत्र ने पूरी बात मां को बताई।

सूत्रों की माने तो युवक बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने पहले भी बहन को समझाने का प्रयास किया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कारवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!