पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की किस्त जारी आपके खाते में रकम नहीं पहुंची तो आप दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं

MS Malik
By
2 Min Read

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद आज अपने हाथों से 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपये भेजे हैं।अधिकतर किसानों के बैंक खातों में यह रकम क्रेडिट भी हो चुकी है। इसके बावजूद अगर आपके खाते में रकम नहीं पहुंची तो आप दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

लिस्ट में नाम न होने पर इस नंबर पर करें शिकायत

कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर:* 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
*पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स:
011—23381092, 23382401
*पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
बता दें मोदी सरकार दिसंबर 2018 से अब तक किसानों को 7 किस्त भेजी जा चुकी है। सालाना 6000 रुपये सरकार इस योजना के तहत 3 सामान किस्तों में देती है। इस योजना का लाभ देश भर के 11 करोड़ 44 लाख किसान ले रहे हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार तीन किस्तों में यह पैसा ट्रांसफर करती है पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। अगर सारे कागजात सही है तो सभी 11.44 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को सातवीं किस्त का लाभ भी मिलेगा।

लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!