उत्तराखंड पेयजल निगम के एमडी की कोरोना से मौत, एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक विपिन चंद्र पोखरियाल (57 वर्ष) का आज बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश में कोविड उपचार के दौरान निधन हो गया। कोविड पॉजिटिव एमडी (पेयजल निगम) विपिन चंद्र पोखरियाल को बीते 8 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 7 दिसंबर को अपना कोरोना का टैस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उन्हें 8 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही वे हाइपरटेंशन के साथ साथ टाइप 2 डाइबिटीज से भी ग्रसित थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान शाम 7.30 के करीब उनका निधन हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!