पीसीएस जे में सफलता प्राप्त करने वाली गुलिस्ता प्रवीन का ग्रामवासियों ने किया सम्मान

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। हाल ही में जारी हुए पीसीएसजे के परिणामों में सफलता प्राप्त करने वाली गुलिस्ता प्रवीन का आज उनके पैतृक गांव भुड्डी में सम्मान किया गया।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिहाना खातून एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहबान अली बॉबी ने उनको बुके एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिहाना खातून ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि गांव के बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल जाये तो वह किसी भी क्षेत्र में सफलता का परचम फहराने का दम रखते हैं।

उन्होंने पीसीएसजे में सफलता प्राप्त करने वाली गुलिस्ता प्रवीन से अपेक्षा की कि वह नौकरी के दौरान अपने कार्यों से देश एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगी।

कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत सदस्य रिहाना खातून एवं गुलिस्ता प्रवीन ने गांव में आयोजित विकेट प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहबान अली बॉबी, गुलिस्ता के पिता हाजी हुसैन अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुर्बान अली अशहद हसन सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!