बांदुखेड़ी में देशव्यापी किसान चौपाल का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read


खेडा अफगान खालिद मलिक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा नए कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित प्रदेशव्यापी किसान चौपाल कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन के प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बांदूखेड़ी ने किसानों को किसान बिलों में किसान विरोधी प्रावधानों के बारे में जानकारी ली तथा किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी ने आज नकुड़ विकास खंड के गांव बांदूखेड़ी में किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी तथा केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों में किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रवीन बांदूखेड़ी ने कहा कि केंद्र की
भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए कृषि कानून लागू किए हैं। इन कृषि कानूनों के लागू होने से किसान केवल खेतिहर मजदूर बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रावधान को भी समाप्त कर दिया गया है जिस कारण बड़ी-बड़ी कम्पनियों द्वारा किसान से उनके उत्पादों को मनमाने दामों पर खरीदा जाएगा जिससे किसान को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना तो दूर उनकी लागत भी नहीं मिल पाएगी। इस दौरान करण प्रधान, भूप सिंह, सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, लक्ष्य तोमर, सुधांशु गुर्जर, सेठपाल सिंह, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह, पंकज गौतम आदि सहित भारी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!