प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ लाभार्थियों के खाते में भेजे 18,000 करोड़ रुपये

MS Malik
By
1 Min Read

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 165 करोड रुपए

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त के तौर पर योजना के एक साथ 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातो में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजने के कार्य का बटन दबा कर शुभारंभ किया।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि योजना के 9.04 करोड़ किसानों के बैंक खाते में दो घंटे के भीतर 18,058 करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ 4 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है और इस योजना के तहत इससे पहले देश के 10 करोड़ 59 लाख किसानों को 96,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!