BJP ने बागियों को चेताया करें प्रत्याशियों का समर्थन नहीं तो होगा निष्कासन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने वाले नेताओं को आठ जनवरी तक की मोहलत दी है। पार्टी की ओर से बनाए गए सभी समन्वयकों को बागियों को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विदित है कि निकाय चुनावों में टिकट वितरण से नाराज भाजपा के 50 से अधिक कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। पार्टी ने ऐसे सभी कार्यकताओं को नामांकन के अंतिम तिथि तक नाम वापस न लेने पर कारवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन कार्यकर्ताओं के न मानने पर भी उनके खिलाफ करवाई नहीं की गई। पहले यह तिथि रविवार तक बढ़ाई गई और अब एक बार इस समय सीमा को आठ जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि पार्टी के सभी समन्वयकों को बागी नेताओं से बातचीत करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टिकट न मिलने पर नेताओं की नाराजगी स्वाभाविक है और उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो लोग पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन का ऐलान कर देंगे उनके खिलाफ कोई करवाई नहीं की जाएगी। जबकि आठ जनवरी तक न मानने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!