धर्मनगरी में मासूम बच्ची के साथ हुईं दरिंदगी एवं हत्या के खिलाफ विकास नगर में निकला कैंडल मार्च

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में 11 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना के विरुद्ध विकासनगर में शाम को तिलक भवन से मुख्य बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दरिंदगी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं है. महिला पूरी तरह से असुरक्षित है. ऐसी सरकार का होना उत्तराखंड राज्य का दुर्भाग्य है. महिलाओं के संघर्ष और बलिदान ने जिस राज्य का निर्माण किया उसी राज्य में आज छोटी छोटी बच्चियां अपनी सुरक्षा के लिए तरस रही हैं।
पहाड़ी गली चौक पर मार्च की समाप्त हुआ और पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन सभी कांग्रेश जनों ने रखा।

कैंडल मार्च में राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, आरपीजी सेना के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान, सरोज देवी, संदीप सिंह, रिंकू कनौजिया, जीवन सिंह, विपुल जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, यासीन मिर्जा, सभासद हनी सप्पल, अंकित, फहीम, अमित, राजेश, शहजाद, अभिषेक रमेश कुमार सहित अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!