उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को 10 हज़ार रुपए का ईनाम

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता सैनानी सम्मान प्रदान किया गया। जिसके तहत ₹10000 की धनराशि पर्यावरण मित्रों को दी गई।

नगर आयुक्त ने बताया की मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के तहत 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत नगर निगम,देहरादून द्वारा समस्त रूटों पर सफाई हेतु विशेष व्यवस्था की तैयारी की गई है। आयोजन हेतु 150 अतिरिक्त कार्मिक लगाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु डबल शिफ्ट लगाकर सभी स्थानों को चमकाया जा रहा है। कार्य की निगरानी करने के लिए नगर आयुक्त व शीर्ष अधिकारी अलग अलग स्थानों पर निरीक्षण कर रहे हैं।

सफाई कार्य की महत्ता को देखते हुए नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन हेतु स्वच्छता सेनानी सम्मान से सम्मानित किया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन में प्राप्त धनराशि से उत्तम कार्य करने वाले प्रयावरण मित्रो को पुरस्कार राशि रु10000/- देकर प्रोत्साहित किया गया है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रतिमाह दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!