जेल में बंद पूर्व विधायक की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का स्वास्थ्य बिगड़ने का समाचार सामने आ है। उन्हें रोशनाबाद जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह शुक्रवार से लूज मोशन से परेशान थे। शौच में खून आने की शिकायत पर जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।

सूत्रों के अनुसार चैंपियन को शुक्रवार से लूज मोशन की शिकायत थी। जेल में उपचार के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिला। शनिवार को शौच में खून आने की शिकायत पर उन्हें जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चैंपियन को हृदय रोग की समस्या बताई है। देर रात तक जिला अस्पताल में उनकी विभिन्न जांच कराई गई। चैंपियन को जिला अस्पताल लाने की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को शुक्रवार को लूज मोशन होने पर जेल के अस्पताल से ही दवाई दी गई थी, लेकिन शनिवार को उन्होंने शौच में खून आने की शिकायत बताई। जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अचानक उपजी इस स्वास्थ्य समस्या को लेकर फिलहाल स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि बीती 26 जनवरी को खानपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया था। सीजीएम हरिद्वार कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। वहीं, इसी प्रकरण के क्रास मुकदमे में विधायक उमेश कुमार को भी उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाद में कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। गिरफ्तारी के बाद से ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जिला कारागार रोशनाबाद में बंद हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!