मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ दो करोड़ 21 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास

MS Malik
By
3 Min Read

देेहरादून। नूतन वर्ष के आगाज पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई योजनाओं की सौगात मिली है। विधायक गणेश जोशी ने लगभग दो करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

शुक्रवार को देहरादून के इन्द्रा नगर गल्जवाड़ी में विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ काम करता है और मैंने संकल्प लिया है कि हम विकास के लिए एक दिन भी चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होनें कहा कि लम्बीधार किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। डूंगा मसूरी मार्ग, मसूरी रोपवे, मसूरी में टनल जैसे महत्वपूर्ण कार्य पाइपलाइन में हैं एवं जार्ज एवरेस्ट के सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है। विधायक जोशी ने कहा कि जल्द ही शहीद रमेश थापा मार्ग का शिलान्यास भी किया जाऐगा। विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी में 32 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। उन्होनें बताया कि गल्जवाड़ी संतला देवी मार्ग का निर्माण भी जल्द कराया जाऐगा। विधायक जोशी ने ग्राम पंचायत गंगोल पंड़ितवाड़ी एवं गजियावाला में विकास कार्यो के लिए पाॅच-पाॅच लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा की। विधायक जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नववर्ष की बधाई दी।

कार्यक्रम में राज्य योजना की लागत 201.52 लाख के माध्यम से न्याय पंचायत जोहड़ी एवं मिठ्ठी बेहड़ी की आन्तरिक सड़क एवं सुरक्षात्मक कार्य, जिला योजना की लागत 03 लाख से खाबड़वाला नई कालोनी में सीसी मार्ग का अवशेष कार्य, 04 लाख से गुनियानगांव में सामुदायिक शेड़ का फर्श निर्माण एवं सिडकुल के माध्यम से गजियावाला में मुख्य मार्ग से राजीव के घर तक सड़क निर्माण के कार्य का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के नई बस्ती इन्द्रानगर में दुर्गा मंदिर में शेड़ एवं सुरक्षात्मक कार्य, जिसकी लागत 9.79 लाख है, का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, विनीता शर्मा, सागर सिंह, सुनील क्षेत्री, मीनाक्षी थापली, बीडीसी ज्योति ढकाल, किरन, ज्योति कोटिया, बंसत कोठाल, प्रेम पंवार, संजय शर्मा, सुरेश जवाड़ी, राकेश शर्मा, धीरज ठाकुर, जितेन्द्र सिंह राणा, समुन्दर सिंह, अनुराग, लक्ष्मण सिंह रावत, अन्नु पुण्डीर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल सहित अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!