अध्यापक-अभिभावक बैठक में सुन्दर सिंह पयाल पुन चुने गए अध्यक्ष

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। माध्यमिक विद्यालय सरोना में अध्यापक अभिभावक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित अभिभावको की सहमति से वर्तमान अध्यक्ष सुन्दर सिंह पयाल को पुन अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया। उसके साथ ही SMC
अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती सुलोचना जवाडी को सर्वसम्मति से चुना गया।

सुन्दर सिंह पयाल पूर्व प्रधान होने के साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। क्षेत्र की राजनीति में उनका भरपूर प्रभाव रहता है। इसके साथ ही सुन्दर सिंह पयाल क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुन्दर सिह पयाल द्वारा उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वह पूर्व की भांति ही विद्यालय को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।

1- अध्यक्ष – सुन्दर सिंह पयाल
2. उपाध्यक्ष – पदेन प्रधानाध्‌यापक
3. सचिव – रविन्द्र सिंह सैनी
4.कोषाध्यक्ष- श्रीमती बीना नेगी

5- सदस्य वीर सिंह पयाल
मनोज जवाडी
प्रमिला जवाडी
सुलोचना जवाडी
वीना नेगी
सुमन जवाडी
रीना जवाडी, चुने गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!