JBIT में फेयरवेल पार्टी “सायोनारा” का आयोजन, स्टूडेंट्स ने की जमकर मस्ती 

Astitva Times Desk
2 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। जेबीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में फाइनल ईयर के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी “सायोनारा” का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन यूकास्ट की डायरेक्टर श्रीमती अनीता रावत, संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सेक्रेटरी सिंघल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर अनीता रावत ने सर्वप्रथम सभी पासआउट हो रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि जिस दिन का आपको, आपके परिवार को इतने वर्षों से इंतजार था अब वह समय नजदीक आ गया, आप जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां खूब मेहनत, लगन, ईमानदारी से कार्य करें जिससे आपका आपके परिवार का माता-पिता का संस्थान का नाम रोशन हो। कार्यक्रम के दौरान तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा खूब लुत्फ उठाया, साथ ही डीजे नाइट का आयोजन किया गया जिसमें छात्र देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव पर मुख्य अतिथि के हाथों सभी पास आउट हो रहे छात्रों को संस्थान की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए जिससे वह जीवन भर अपनी यादों को ताजा रख सके। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सेक्रेटरी रजत सिंघल द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल, मां सरस्वती की मूर्ति एवं स्मृति चिन्ह भेटकर इस कार्यक्रम के लिए अपना समय देने एवं छात्रों को अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर पीके चौधरी, रजिस्ट्रार डॉक्टर विशांत कुमार, डॉ पवन चौबे सहित सभी विभागों के विभागध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!