Dehradun: पार्टी के दौरान मस्ती में चली गोली ने ली युवक की जान

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कुछ दोस्त मिलकर पार्टी कर रहे थे इसी दौरान एक दोस्त की पिस्टल से गोली चल गई जो कि दूसरे दोस्त को लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक अमन पुत्र किशन लाल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज मेंहूंवाला माफी थाना पटेल नगर अपने 04 अन्य दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर बैठकर पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान अमन द्वारा .32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली गई व दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा, पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था व पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्तौल का ट्रिगर दब गया व चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्तौल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर को लगी, जिसे तत्काल उसके मित्रों द्वारा इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया।

मृतक का नाम
सागर पुत्र राजेश कुमार गिरी निवासी 76/75 गांधी ग्राम निकट गुरु टैग बहादुर गुरुद्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
उम्र – 30 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!