मसूरी-धनोल्टी रोड पर हादसा,खाई में गिरी कार अजय सिंघल एवं पत्नी की मौत, 3 अन्य घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी धनोल्टी मार्ग पर देर रात एक दुखद हादसा हो गया। मुज़फ्फरनगर से पांच पर्यटक कार से घूमने के लिए मसूरी आए हुए थे। सोमवार रात मसूरी से टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर डोबरा-जाख उप्पु सिराई गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्कयू कर सभी को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर बाकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबकि कार सवार सभी लोग मसूरी से धनोल्टी की ओर जा रहे थे।  

मृतकों की शिनाख्त अजय सिंघल पुत्र टेकचंद सिंघल निवासी थाना नई मंडी मुजफ़्फ़रनगर , मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंघल निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कार चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश,
शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल,
सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंघल का अस्पताल में इलाज़ चल रहा हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!