मुरादनगर हादसा: CM योगी का सभी आरोपियों पर NSA लगाने का आदेश, नुकसान की भी वसूली होगी

MS Malik
By
2 Min Read

गाजियाबाद में एक श्मशान घाट की छत ढहने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने घटना के लिए कथित तौर पर ज़िम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ NSA लगाने का दिया आदेश। नुक़सान की वसूली आरोपी इंजीनियर और ठेकेदार से करने के भी दिए निर्देश।

यहीं नहीं योगी सरकार ने ठेकेदार अजय त्यागी को ब्लैक लिस्ट करने का भी दिया आदेश दिया है। वहीं डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा जब सितंबर में ही दिया था 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का स्पष्ट निर्देश,तो क्यूँ हुई चूक?? सरकार ने मृ्तक परिवारों को दस दस लाख की आर्थिक सहायता और इनमें आवासहीन परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें, वहीं मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस ने आखिकार गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें, इसस पहले तीन नगर निकाय अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट की छत ढह जाने से 24 लोगों की मौत हो गई थी और 17 अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे। पीड़ितों में से अधिकतर लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट आए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!