कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर थानाध्यक्ष से मिले भाजपाई

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

क्षेत्र में बढ़ रही अपराधी घटनाओं को रोकने व अपराधिक तत्वों के खिलाफ सत्यापन अभियान व कठोर कानूनी कार्रवाई करवाने के संबंध में थानाध्यक्ष पटेल नगर सी बी अधिकारी को मिल ज्ञापन सौंपा

देहरादून। क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता थाना पातेलनगर पहुंचे और थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि
महोदय आपको अवगत कराना है कि चंद्रबनी वार्ड व आसपास के समस्त क्षेत्रों में चोरी छीना झपटी मारपीट नशा तस्करी वह कबाड़ियों व आतंक से जनता त्रस्त है कई घरों में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं कई स्थानों पर नशा खुले आम बेचा व किया जाता है जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को कई बार की गई है। चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत कई घटनाएं मारपीट व अवैध हथियारों के प्रदर्शन की हो चुकी है यहां पर रात्रि में बाइकर्स गैंग का आतंक भी छाया रहता है। कबाड़ियों द्वारा भी अपने सहयोगियों के साथ चोरी का सामान खरीदने व उनके सम्मिलित होने की बात भी सामने आती रहती है जिन पर पुलिस कार्रवाई की अत्यंत आवश्यकता है। बार-बार पुलिस को अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई न होने से आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं वह स्थानीय जनता परेशान है।

महोदय आपसे नंबर निवेदन है कि इन सभी घटनाओं का संज्ञान लेकर अपराधिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करवाने व कबाड़ियों की दुकानों को यहां से हटाने वह नशा बेचने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई वह क्षेत्र में बाहरी व आपराधिक लोगों के लिए सत्यापन अभियान चलाने वह बाइकर्स गैंग व क्षेत्र में चालान की कार्रवाई करवाने की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यवाही न होने से आपराधिक लोगों के हौसले बुलंद हैं और जनता डरी हुई है। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि हर क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय जनता के साथ संवाद स्थापित किया जाना भी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, चंद्रबनी पार्षद श्रीमती सुमन बुटोला, आर्केडिया प्रथम पार्षद अनिल नौटियाल, आर्केडिया द्वितीय से पार्षद श्रीमती किरण यादव वर्मा, अजय गोयल, माधुरी नेगी, दुलारी उनियाल, जिज्ञासा भंडारी, राकेश कुकरेती, भगवान सिंह बिष्ट, देवेंद्र पुंडीर, विकास कश्यप, मनोज कोठारी, सूरज रावत, जगदीश रतूड़ी, मीना नेगी, अनीश भटनागर, अनिल ढकाल, सागर थापा, धर्मेंद्र कुमार, कर्म सिंह पवार, रामपाल सिंह नेगी, नीलम थपलियाल, सुशील कुमार, पी पी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!