क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने की सचिव नितेश झा से मुलाक़ात

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को सचिवालय में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पेयजल एवं सिंचाई विभाग के सचिव नितेश झा से मुलाकात कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं को स्वीकृत करने का आग्रह किया।

विधायक जोशी ने कहा कि वार्ड 12 किशन नगर में नलकूप निर्माण, वार्ड 01 मालसी के बगरियाल गांव पेयजल योजना, वार्ड 06 दून विहार पेयजल योजना तथा कालीदास रोड़ में सीवरेज निर्माण के कार्य को प्राथमिकता पर किया जाना अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार पेयजल की समस्या के समाधान के लिए मांग की जा रही है। विधायक जोशी ने सचिव को बताया कि जनहित को देखते हुए पेयजल योजनाओं की स्वीकृति अतिशीघ्र प्रदान की जाए। पेयजल सचिव नितेश झा ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है जल्द ही पेयजल की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!