लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी ने प्रवेश सैनी को मंडल एवं सुधीर सैनी को सौंपी जिले की कमान

MS Malik
By
2 Min Read

खेडा अफगान। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक में पहुँचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी ने प्रवेश सैनी को मण्डल अध्यक्ष व सुधीर सैनी को जिलाअध्यक्ष नियुक्त करते कहा कि मौजूद सरकार उद्योगपतियों की सरकार है।


रविवार को जाजवा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बैनर तले व राजकुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुई एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग पर जुल्म जायती कर जनता को आपस मे लड़ाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नौकरियों को पूर्णता खत्म कर दिया गया है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रवेश सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण के नाम पर पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय कर अपना काम निकाल रही है। पिछले वर्ग को सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार देश के लोगों को हिंदू मुस्लिम के नाम पर लड़ा का शासन कर रही है। इस दौरान प्रवेश सैनी को मंडल अध्यक्ष तथा सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष का पद शॉप कर नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू सैनी, संचालन मोहित सैनी ने किया। इस दौरान चौ इस्लाम, विजय शंकर सैनी, नीरज सैनी, विकास मच्छरहेड़ी, ब्रिजेश धीमान, विक्रम कुमार, पंकज सैनी, शादाब, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!