नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी लांघा रोड से गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

नाबालिग़ युवती तथा उसकी सहेली को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

देहरादून। नाबालिग किशोरी एवं उसकी सहेली को बहला फुसला कर ले जाने के फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जून को पछवादून के रामपुर निवासी थाना सहसपुर पर तहरीर देते हुए अपनी नाबालिग़ पुत्री व उसकी सहेली के घर से बिना बताये कही चले जाने तथा मोहित जैन व भारत निषाद पर उन्हें भगाने का शक होने आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर धारा 173(2) भा0न्या0सं0 मे मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिक की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये थे। जिनमें से एक आरोपी मोहित पुत्र तेजराम निवासी चोईबस्ती थाना सहसपुर देहरादून उम्र-21 वर्ष, को 26 जून को चोई बस्ती रामपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

जबकि भारत निषाद पुत्र पाल निवासी लांघा रोड छरबा थाना सहसपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष घटना के बाद से ही लागातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अभियुक्त भारत निषाद को मुखबिर की सूचना पर लांघा रोड छरबा से धारा 137(2)/65(1)बीएनएस व 3/4, 5 एल/6 पोक्सो एक्ट मे गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!