बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा,अवैध संबंध के चलते बहु ने प्रेमी संग की सास की थी हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। प्रदेश के थलीसैंण थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी ही बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। महिला ने बहू के प्रेमी को उसके कमरे से निकलते देखकर शोर मचा दिया था। इस पर दोनों आरोपितों ने गला दबाने के बाद उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या का पर्दाफाश कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थलीसैंण थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि थलीसैंण के वार्ड-दो में रहने वाली सुरेशी देवी (55) पत्नी स्व. भक्त लाल की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तो महिला के सिर पर चोट के निशान मिले। इसे देखते हुए मृतका के बेटे सर्वेश्वर प्रसाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान अंजली ने बताया कि 12 जनवरी को उसका जन्मदिन था। प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए दीपक 11 जनवरी की रात उसके घर आया। तड़के तीन बजे वह अपने घर जाने के लिए अंजली के कमरे से निकला तो सुरेशी ने देख लिया और उसे पकड़कर शोर मचाने लगीं। सुरेशी का मुंह बंद कर अंजली और दीपक उन्हें कमरे में खींच ले गए। वहां दोनों ने पहले उनका गला दबाया और फिर दीपक ने ईट से सुरेशी के सिर पर वार कर दिया। सुरेशी ने पहले भी दीपक और अंजली को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उन्होंने बहू अंजलि को समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!