अनानास चुनाव चिह्न के साथ तजम्मुल हुसैन घर घर जाकर मांग रहे समर्थन

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। चुनाव चिह्न मिलते ही पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवारों ने अपना अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भुड्ढी से प्रधान पद के उम्मीदवार तजम्मुल हुसैन ने चुनाव चिह्न मिलते ही क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगना शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि सहसपुर ब्लॉक की ग्रामसभा बुड्ढी की जनता को एक सशक्त शिक्षित और जमीनी नेता का विकल्प मिला हुआ है। हुसैन न केवल एक उम्मीदवार हैं बल्कि उन्होंने क्षेत्र में बेटा, भाई के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। इसके अलावा वह पिछले दस सालों से एक जनसेवक के रूप में भी हर जरूरतमंद के साथ दिन रात खड़े रहते हैं।

 

हुसैन एक शिक्षित, संवेदनशील, संघर्षशील और ईमानदार नेता हैं। जो वर्षों से क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहते हैं। क्षेत्र में सड़क,पानी, बिजली,वृद्ध पेंशन, शौचालय, पानी, नहर व पुलिया ,सौर ऊर्जा लाइट, उज्जवल योजना में मिलने वाले सिलेंडर, क्षेत्र सुरक्षा सहित लोगों को आर्थिक मदद जैसी समस्याओं हो या महिलाओं-युवाओं के लिए विकास योजनाएं उन्होंने हर मुद्दे को मजबूती से उठाया है साथ ही उनका लाभ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को दिलाया है तथा उन्हें पूरा करने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारियों से मिलकर धरातल पर उतारने का काम भी किया है। उनका आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग पहचान देता है।

समाजसेवी और जागरूक नेता होने के साथ ही कई सरकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाया बल्कि उनका लाभ भी लोगों को दिलाया है। हुसैन का यह स्पष्ट संदेश है कि “राजनीति पद के लिए नहीं”जनहित के लिए होनी चाहिए” हर घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मेरा उद्देश्य है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!