राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने मनाया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। मंगलवार को विकासनगर में राहुल प्रियंका गाँधी सेना के स्थानीय कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन मनाया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवप्रभात की पत्नी श्रीमती रूपा शर्मा एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना की पछवादून जिला महासचिव श्रीमती सोनिया जीना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की ओर से केक काटा।

श्रीमती रूपा शर्मा, सोनिया जीना के साथ ही इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजल बैग, विधानसभा सचिव सीमा देवी, शहर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, पूनम मित्तल, उमर फारूक, शहजाद मलिक, राजेश कुमार, गुलाब सिंह धीमान, परविंदर, कन्नू, शाहनवाज, नीलम कौर आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!