कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला, लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी नेताओं के कथित हमले के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर जताया आक्रोश

देहरादून। बिहार के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हुए हमले को लेकर विकासनगर में कांग्रेस पार्टी ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के सदस्यों ने बीजेपी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

शनिवार को कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के सदस्य बाबूगढ़ चुंगी पर एकत्र हुए। इस मौके पर कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से बौखला चुकी है। इसी बौखलाहट में बीजेपी के नेताओं ने गुंडो को साथ लेकर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हमला कर दिया जिसमें अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटे आई और वहां पर उन्होंने तोड़फोड़ भी की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी बहादुरी से इसका जवाब दिया।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर यदि थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो अपने उस कैबिनेट मंत्री को पार्टी से बर्खास्त करें जिसके नेतृत्व में सदाकत आश्रम पर हमला हुआ। बिहार की इस घृणित घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगे। बिहार सरकार इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें और दोषियों को सजा दें।

कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश पासी ने कहा कि कि बीजेपी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमला कर रही है और विपक्षी दलों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीजेपी के पुतले को आग के हवाले कर दिया और भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़, राहुल गाँधी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे हमले और उत्पीड़न बंद नहीं हुए तो राज्यभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।

इस दौरान कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राजेश पासी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला महासचिव जीवन सिंह, वरिष्ठ नेत्री डिम्पल सिंह अनुसूचित जाति विभाग के जिला महासचिव गुमान सिंह, नगर अध्यक्ष अंकित सोनकर, इलम सिंह, सुंदर लाल, केवलराम आज़ाद, जॉय विल्कन्स, बंसीलाल, नरेंद्र पंकज, कार्तिक, गगन, समीर, निखिल, शुभम, ऋतिक, कनिष्क, सुनील, सौरभ,रोहित, चार्ली, रोहन, विजय, राजा,अजय, आशु आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!