पिस्टल से केक काटकर मनाया जन्मदिन, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

पिस्टल से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा वैधानिक कार्यवाही के दिये थे निर्देश

देहरादून। राजधानी पुलिस ने पिस्टल से केक काटने वाले तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल से बर्थडे केक काटा जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वायरल वीडियो की जांच में वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों की पहचान तीनो युवकों अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, उम्र 18 वर्ष, अमित कुमार पुत्र सिकंदर सिंह निवासी मियांवाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, उम्र 18 वर्ष एवं कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियावाला थाना डोईवाला उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल मे एक लाइटर पिस्टल थी, जो अभियुक्तो द्वारा बाजार से खरीदी गई थी।

08 अगस्त को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में उक्त लड़कों द्वारा उक्त नकली पिस्टल लाइटर, जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!