पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख 40 हज़ार रू नगद तथा ताश की तीन गड्डियां बरामद

देहरादून। पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से बस अड्डे के पास स्थित होटल सूरज में कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त होटल में दबिश दी गयी तो मौके पर होटल सूरज के कमरे में तीन व्यक्ति ताश के पत्तो पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे तथा बिस्तर मे एक सफेद रूमाल के उपर 500-500 के 125 नोट कुल 62500/रूपये व तीनो व्यक्तियो के बगल से 77500/ रूपये कुल 140000/ रूपये बरामद हुये। पुलिस द्वारा मौके से ही तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- अवनीश गुलाटी पुत्र स्व0 श्री सत्यपाल गुलाटी निवासी 170 तिलक रोड, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र-53 वर्ष

2- फेरू जगवाणी पुत्र लालचंद जगबाणी निवासी आशुतोष नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 54 वर्ष

3- ऋषि प्रसाद पुत्र स्व0 श्री ज्ञानचंद निवासी चन्द्रेश्वर नगर वार्ड न0-01, गली न0-05, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!