प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं मंडल से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल से सोमवार को एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इससे माना जा रहा है कि छात्रा किसी व्यक्तिगत कारणों से तनाव में थी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतका के पिता बिजली विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। परिवार के मुताबिक छात्रा कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में थी, लेकिन उसने कभी किसी प्रकार की गंभीर परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने लाई जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!