ब्रिस्बेन में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने खोला खजाना,पढिये टीम को दिया कितना बोनस

MS Malik
By
2 Min Read

ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने घोषणा की है कि टीम को पांच करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा.

इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. गाबा के मैदान पर पहली बार किसी ने टीम ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले 2018-19 दौरे पर भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. उस वक्त भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बनी थी. अब एक बार फिर भारत ने कंगारू टीम को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया है.
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल. पंत ने 138 गेंदो में 89 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया.
इस मैच के दौरान पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए. वहीं शुभमन गिल ने 146 गेंदो में 91 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!