किसी भी स्तर पर व्यापारी का उत्पीडन नही होने देगा व्यापार मंडल

MS Malik
By
1 Min Read

शादाब मलिक

गंगोह। उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने कहा है कि किसी भी व्यापारी का किसी भी स्तर पर उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा।

खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार से वार्ता करते हुए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी सभी विभागीय अधिकारियों का सहयोग एवं सरकारी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करता है और आगे भी करने को तैयार है। मगर किसी भी व्यापारी का उत्पीडन नहीं होने देगा। उत्पीडन करने पर संगठन व्यापारी के साथ खड़ा होकर पुरजोर तरीके से व्यापारी हित की लड़ाई लड़ेगा।

खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार ने भी सहयोग की अपील करते हुए व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि विभाग तो सरकार और व्यापारी का सेवक होता है, फिर भला उत्पीडन का प्रश्न ही कहां पैदा होगा। वार्ता में अध्यक्ष प्रदीप तायल, योगेश गर्ग, कल्याण शर्मा, दीपांशु गोयल, रमेश नारंग, अंकित गुप्ता, राजीव पाहवा आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!