विजिलेंस टीम ने जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

3

 

देहरादून। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उससे उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। निर्धारित योजना के तहत टीम ने आज कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।