काशी सेवा समिति ने राजधानी में किया शरबत वितरण

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने टर्नर रोड पर कराया शरबत वितरण, समाजसेवा के कार्यों को मिल रही सराहना

देहरादून। राजधानी देहरादून में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए टर्नर रोड क्षेत्र में शीतल मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काशी सेवा समिति के तत्वावधान में स्वर्गीय पंडित काशीराम भट्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों ने ठंडा शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।
गर्मी से बेहाल लोगों ने शीतल शरबत पीकर पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट एवं काशी सेवा समिति का दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सेवा और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।


हरिप्रसाद भट्ट ने बताया कि अपने स्वर्गीय पिता पंडित काशीराम भट्ट की स्मृति में गठित “काशी सेवा समिति” लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा चंद्रबनी मेहुवाला क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए तीन शीतल जल प्याऊ स्थापित किए गए हैं, जिनका नियमित संचालन भी समिति द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समिति ने मानसदेवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु एक सबमर्सिबल पंप का निर्माण कार्य भी कराया है, जिससे क्षेत्र में पानी की व्यवस्था को मजबूती मिली है।

हरिप्रसाद भट्ट ने कहा कि काशी सेवा समिति भविष्य में भी समाजसेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करने की योजना बना रही है। समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना तथा समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में श्रीमती आशा भट्ट, हितेश चौहान, अनिल थापा, गिरीश चंद्र सुंदरियाल, वीरेंद्र प्रसाद काला, प्रकाश थापा, धर्मेंद्र गुसाईं (धर्मा), सुश्री मनस्वी भट्ट, वीरेंद्र नेगी, दीपक माधवल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!