राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का किया दिया नया फॉर्मूला: पढें पूरी खबर

MS Malik
By
2 Min Read

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब ढाई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन और तेज करने के लिए किसानों को एक नया फॉर्मूला दिया है. टिकैत ने कहा है कि हर गांव से एक ट्रैक्टर पर 15 आदमी 10 दिन का समय लेकर आएं और इस तरह हर किसान इस आंदोलन में शामिल हो सकेगा और फिर गांव लौटकर खेती भी कर सकेगा.
टिकैत ने कहा, “किसान संगठनों के नेता सरकार से बात करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन सरकार बात ही नहीं कर रही. सरकार इस आंदोलन को लंबा चलने देना चाहती है. चूंकि आंदोलन को ज्यादा लंबे वक्त तक चलाना है, इसलिए किसानों को एक फॉर्मूला बताया गया है. ताकि हर किसान भागीदारी कर सके और आंदोलन और ज्यादा लंबे वक्त तक चल सके.”
टिकैत न कहा कि इस फॉर्मूले के मुताबिक यदि गांव के लोग आंदोलन के लिए कमर कस लें, तो हर गांव के 15 आदमी 10 दिन तक आंदोलन स्थल पर रहेंगे और उसके बाद 15 लोगों का दूसरा जत्था आ जाएगा. उनसे पहले जो धरना स्थल पर रहे, वे गांव जाकर अपने खेत में काम कर सकेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!