कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया आपदा प्रभावित नीती घाटी व रैणी गांव का दौरा

MS Malik
By
2 Min Read

अधिकारियों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राशन उपलब्धता व बचाव कार्य में गति लाने का अनुरोध किया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने चमोली स्थित आपदा प्रभावित नीती घाटी का दौरा कर हादसे का शिकार हुए लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने टनल में फंसे हुए व लापता लोगों के बारे में भी जानकारी हासिलकी। आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर प्रीतम सिंह ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया तथा उनको हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के साथ अपना मोबाईल नंबर भी साझा किया तथा आवश्यकता होने पर उनसे किसी भी समय सीधे सम्पर्क करने का अनुरोध किया।

अपने दौरे के दौरान प्रीतम सिंह ने क्षतिग्रस्त ऋषि गंगा विद्युत् परियोजना, सुरंग तथा अन्य तबाह हो चुके निर्माणों का अवलोकन किया। प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय निवासियों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि हम आपके दुःख व हुई हानि की पीड़ा को समझ सकते हैं। कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में चिकित्सा, मौलिक सुविधाओं सहित सहित हर आवश्यकता की पूर्ति के लिए हर क्षण तत्पर है।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने उन सभी जवानों का भी आभार प्रकट किया जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के जीवन की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासियों में किसी भी परिस्थिति का सामना करने का साहस है | हमें विश्वास है कि जल्द ही हम सब मिलकर पुनः सामान्य जन जीवन की ओर लौट आएँगे |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!